झारखंड में लव लेटर से खुला प्रेमिका की हत्या का राज, पढ़िए कैसे प्रेमी ने मामूली बात के लिए प्रेमिका को मार डाला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Oct 2020 9:14 AM
मेदिनीनगर : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला में कुएं से बरामद लड़की के शव की शिनाख्त कर पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को मृतका के घर से एक लव लेटर मिला था, जो उस युवती को उसके प्रेमी ने लिखा था. इस आधार पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
मेदिनीनगर : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला में कुएं से बरामद लड़की के शव की शिनाख्त कर पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस को मृतका के घर से एक लव लेटर मिला था, जो उस युवती को उसके प्रेमी ने लिखा था. इस आधार पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद हत्या के आरोपी प्रेमी ने अपना दोष कबूल करते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका किसी और से बात करने लगी थी. इसी से नाराज होकर उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. सोमवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 23 अक्तूबर को चौकीदार के माध्यम से पुलिस को यह सूचना मिली थी कि सोरडीहा बैंक से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में एक युवती का शव तैर रहा है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद किया.
24 अक्तूबर को शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू किया. इसी दौरान लड़की के कमरे से एक लव लेटर मिला, जो विश्रामपुर के भट्टी मुहल्ला में रहने वाले रंजीत विश्वकर्मा ने लिखा था. रंजीत मनोज विश्वकर्मा का पुत्र है. जब पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया.
Also Read: झारखंड में प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपी प्रेमी रंजीत ने पुलिस को बताया कि अपने मित्र संजय मेहता के साथ मिलकर उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की. संजय सोराडीह गांव का रहने वाला है. दोनों आरोपियों की उम्र 20 वर्ष है. एसपी ने बताया कि प्रेमी रंजीत इसलिए नाराज था कि उसकी प्रेमिका उसके अलावा किसी दूसरे लड़के से बात करने लगी थी. इसी मामूली बात को लेकर उसने दोस्त के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर डाली. प्रेस कांफ्रेंस में विश्रामपुर एसडीपीओ सुरजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक राजबल्लभ पासवान आदि मौजूद थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










