ePaper

Jharkhand Crime News : झारखंड के पलामू में किसान की हत्या, कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 28 Feb 2021 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : झारखंड के पलामू में किसान की हत्या, कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News, Palamu News, पाटन (रामनरेश तिवारी) : झारखंड के पलामू जिले के पाटन प्रखंड के पाल्हे कला गांव के जन्मेजय सिंह (50) की हत्या कर दी गयी. आज रविवार की सुबह उनका शव संडा गांव के एक कुएं से बरामद किया गया है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव पासवान और थाना प्रभारी प्रकाश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जन्मेजय सिंह खेती किसानी का काम किया करते थे. रोजाना रात में दस-ग्यारह बजे वह घर लौटते थे. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक अनुसंधान में अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जन्मेजय सिंह का कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद भी चल रहा था. रोजाना वह देर रात ही घर लौटते थे.

Also Read: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 12 घयाल, हालत गंभीर

मृतक के बड़े भाई रविन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया उसके अनुसार जन्मेजय सिंह शनिवार की सुबह से ही अपने घर से निकले थे. आज सुबह उनके परिजनों को यह जानकारी मिली कि उनकी हत्या कर दी गयी है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है.

Also Read: शिक्षकों के हड़ताल का खमियाजा भुगत रहे हैं छात्र, एसबीएस कॉलेज में तालाबंदी, पढ़ाई ठप

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola