ePaper

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : जापान ने मलयेशिया और कोरिया ने चीन को हराया

Updated at : 27 Oct 2023 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : जापान ने मलयेशिया और कोरिया ने चीन को हराया

कोरिया ने चीन को 1-0 से हराया. पहले मैच में जापान के लिए 13वें मिनट में ओगावा रिका ने पहला गोल किया. जापान की ओर से दूसरा गोल मैच के 43वें मिनट में तोरियामा माइ ने, जबकि तीसरा गोल 54वें मिनट में काेबायाकावा शिहो ने किया.

विज्ञापन

डिफेंडिंग चैंपियन जापान और कोरिया ने ‘झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी’ में जीत से आगाज किया है. शुक्रवार से रांची में शुरू हुई 10 दिवसीय चैंपियनशिप के उदघाटन मुकाबले में जापान ने मलयेशिया को 3-0 से पराजित किया. वहीं, दूसरे मैच में कोरिया ने चीन को 1-0 से हराया. पहले मैच में जापान के लिए 13वें मिनट में ओगावा रिका ने पहला गोल किया. जापान की ओर से दूसरा गोल मैच के 43वें मिनट में तोरियामा माइ ने, जबकि तीसरा गोल 54वें मिनट में काेबायाकावा शिहो ने किया. वहीं, कोरिया व चीन के बीच दूसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा. कोरिया की ओर से मैच के 18वें मिनट में एएन सुजीन ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर टीम को जीत दिलायी. इससे पहले चैंपियनशिप का उदघाटन मुख्य अतिथि खेल मंत्री हफीजुल हसन ने किया.

  • खेल मंत्री हफीजुल हसन ने किया महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का उदघाटन

  • जापान ने मलयेशिया को 3-0 से हराया

  • कोरिया ने चीन पर 1-0 से जीत दर्ज की

पूर्व खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

आयोजन समिति ने राज्य की पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की है. आयोजन समिति की ओर से उन सभी को ऑल प्लेस एक्सेस एक्रीडिएशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे पूरे स्टेडियम परिसर में कहीं भी बैठ कर मैच देखने का लुत्फ उठा सकें. ये अपनी सुविधानुसार किसी भी गेट से एंट्री और एग्जिट भी कर सकते हैं. चैंपियनशिप के उदघाटन के मौके पर विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, डीजीपी अजय सिंह, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह भी मौजूद थे.

Also Read: झारखंड: वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कैसी है भारत की तैयारी, कप्तान सविता पुनिया ने बताया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola