ePaper

प्रधानमंत्री मोदी से मिली विश्व चैंपियन पीवी सिंधू

Updated at : 27 Aug 2019 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी से मिली विश्व चैंपियन पीवी सिंधू

नयी दिल्ली : विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मोदी ने उन्हें भारत का गौरव बताया. ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता. वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. मोदी ने उन्हें भारत का गौरव बताया.

ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता. वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थी.

मोदी ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘देश का गौरव, एक चैंपियन जो स्वर्ण पदक और ढेर सारा यश स्वदेश लेकर आयी है. पीवी सिंधू से मिलकर खुशी हुई. उन्हें बधाई और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिये शुभकामनाएं दी. सिंधू के साथ खेल मंत्री कीरेन रीजीजू और राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद भी प्रधानमंत्री से मिले.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola