बेटियों को भी उनका हक और मान मिले
Updated at : 22 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. मुखिया-सरपंच से लेकर वार्ड पार्षद और राज्य स्तर से लेकर केंद्र स्तर पर राजनीति में महिलाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है. यह इस बात को साबित कर रहा है कि बेटियों को अगर अधिकार दिये जायें तो […]
विज्ञापन
आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही हैं. मुखिया-सरपंच से लेकर वार्ड पार्षद और राज्य स्तर से लेकर केंद्र स्तर पर राजनीति में महिलाओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है. यह इस बात को साबित कर रहा है कि बेटियों को अगर अधिकार दिये जायें तो वे हर क्षेत्र में न सिर्फ अपना सिक्का जमा सकती हैं, बल्कि कई क्षेत्रों में तो वे पुरुषों से बेहतर कर सकती हैं.
ऐसा वे कर भी रहीं हैं. अभी हाल ही में संपन्न हुए ओलिंपिक खेलों में भी हमारे देश का मान बेटियों ने ही रखा़ अब समय आ गया है कि हम बेटियों को भी वह मान और इज्जत दें, जिसकी वेहकदार हैं.
अंकिता पांडेय, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




