विकृत मानसिकता के मुंह पर एक तमाचा
Updated at : 19 Aug 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रभात खबर में छपी एंकर स्टोरी अच्छी लगी. इसमें आगरा के एक ऐसे कैफे के बारे में जानकारी दी गयी थी, जिसे एसिड हमले की शिकार महिलाएं चलाती हैं. मुझे लगता है कि यह एसिड हमला करनेवालों और उस तरह की घृणित मानसिकता रखनेवाले लोगों के लिए एक बड़ा उदाहरण है, जो अपनी […]
विज्ञापन
पिछले दिनों प्रभात खबर में छपी एंकर स्टोरी अच्छी लगी. इसमें आगरा के एक ऐसे कैफे के बारे में जानकारी दी गयी थी, जिसे एसिड हमले की शिकार महिलाएं चलाती हैं. मुझे लगता है कि यह एसिड हमला करनेवालों और उस तरह की घृणित मानसिकता रखनेवाले लोगों के लिए एक बड़ा उदाहरण है, जो अपनी मर्दानगी सिद्ध करने के लिए एसिड अटैक कर महिलाओं का चेहरा विकृत कर देते हैं. ऐसे लोग महिलाओं का अस्तित्व केवल उनके चेहरे से जोड़ कर देखते हैं.
सबसे आश्चर्यजनक और तकलीफदेह बात है कि स्त्री हिंसा के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार के बदले हमारा समाज मूकदर्शक बना रहता है. इससे ऐसा करनेवालों का भी हौसला बढ़ता है. ऐसे में पीड़ित महिलाओं को उम्मीद की नयी रोशनी दिखाने का यह प्रयास वाकई प्रशंसनीय है.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




