विकास के लिए नये नियम जरूरी
Updated at : 29 Dec 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

देश में बढ़ती आबादी के कारण विकास बाधित है. इस बात को कई दशकों से देश के नीति-निर्धारकों से लेकर आमजन तक कहते आ रहे हैं. लेकिन सही मायने में देश का विकास करना है, साथ ही जनसंख्या पर नियंत्रण पाना है, तो दंड और पुरस्कार की नीति को लागू करना होगा. अकेले जनसंख्या नियंत्रण […]
विज्ञापन
देश में बढ़ती आबादी के कारण विकास बाधित है. इस बात को कई दशकों से देश के नीति-निर्धारकों से लेकर आमजन तक कहते आ रहे हैं. लेकिन सही मायने में देश का विकास करना है, साथ ही जनसंख्या पर नियंत्रण पाना है, तो दंड और पुरस्कार की नीति को लागू करना होगा.
अकेले जनसंख्या नियंत्रण के लिए ही दंड और पुरस्कार के नियम लागू नहीं होने चाहिए, बल्कि जल, वायु और ध्वनि प्रदूषण, शराब, धूम्रपान, आतिशबाजी आदि पर पाबंदी लगाने के लिए भी सख्त कानून लाने की जरूरत है.
यदि पूरी पारदर्शिता से केंद्रीकरण के स्थान पर विकेंद्रीकरण और निजीकरण के स्थान पर सरकारीकरण या फिर निजी क्षेत्र में भी सरकारी नियमों के अनुसार सुविधाएं दी जाती हैं, तो निश्चित रूप से देश में अनेक समस्याओं का समाधान हो सकेगा.
– वेद प्रकाश, मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




