फ्री बेसिक्स से उपभोक्ताओं को झांसा
Updated at : 29 Dec 2015 1:52 AM (IST)
विज्ञापन

नेट न्यूटलिटी के नाम पर इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फ्री बेसिक्स के नाम पर इंटरनेट उपभोक्ताओं को मुफ्त सर्फिंग की दी जानेवाली सुविधा सिर्फ एक झांसा है. सही मायने में यदि इस पर गौर करें, तो फेसबुक ट्राई को मूर्ख बनाते हुए फ्री बेसिक्स का इस्तेमाल करनेवाले को एक दायरे में ही […]
विज्ञापन
नेट न्यूटलिटी के नाम पर इन दिनों सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर फ्री बेसिक्स के नाम पर इंटरनेट उपभोक्ताओं को मुफ्त सर्फिंग की दी जानेवाली सुविधा सिर्फ एक झांसा है. सही मायने में यदि इस पर गौर करें, तो फेसबुक ट्राई को मूर्ख बनाते हुए फ्री बेसिक्स का इस्तेमाल करनेवाले को एक दायरे में ही सिमटा कर रखना चाहती है. फ्री बेसिक्स की सुविधा लेनेवाले उसके द्वारा जारी वेबसाइटों पर ही सर्फिंग कर सकेंगे, जिसकी सूची फेसबुक ने पहले से तैयार कर रखी है.
यह ट्राई की आंखों में धूल झोंक कर भारत के लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का एक नायाब तरीका है. क्योंकि मुफ्त में इंटरनेट की सुविधा पाने की लालच में लाखों लोग फ्री बेसिक्स के झांसे में आसानी से आ जायेंगे. इंटरनेट और फेसबुक का इस्तेमाल करनेवाले लोगों को फ्री बेसिक्स की सुविधा लेने से दूर ही रहना श्रेयस्कर होगा.
– मनोज कुमार सिंह, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




