माता से जनता की पुकार

Updated at : 21 Oct 2015 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
माता से जनता की पुकार

आज देश में हर जगह भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आश्चर्य तो यह है कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता संभालनेवाले लोगों ने इन समस्याओं पर चुप्पी साध रखी है और बेचारी जनता इस आलम में ठगी-सी महसूस कर रही है. पेश है एक मौजूं कविता- मां हर बेटे का मंगल चाहे, […]

विज्ञापन
आज देश में हर जगह भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आश्चर्य तो यह है कि व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता संभालनेवाले लोगों ने इन समस्याओं पर चुप्पी साध रखी है और बेचारी जनता इस आलम में ठगी-सी महसूस कर रही है. पेश है एक मौजूं कविता-
मां हर बेटे का मंगल चाहे, संतानें ही स्वार्थी हो जातीं.
कोई शैतान कहे कोई नरभक्षी, सुनकर फटती मां की छाती.
देवी रूपी कन्या बलात्कार झेलें, विरोध करें तो होगी राजनीति.
दल अब दस्यु गिरोह हो गए, जनता काश इसे समझ पाती.
सत्ता के लिए अफवाह फैला, मानवता की बलि दी जाती.
पुत्र कुपुत्र भले ही हो जाते, माता कुमाता नहीं हो जाती.
अब तो ऐसा एक लाल दे दो, बचा सके भाईचारे की थाती.
– गुलाम कुंदनम, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola