खटाई में पड़ी हैं सिंचाई परियोजनाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

मॉनसून की कमजोरी की वजह से इस साल भी खरीफ फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका सता रही है. कृषि विकास और सिंचाई के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद आहर, बांध, तालाब, कुआं आदि सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के […]
विज्ञापन
मॉनसून की कमजोरी की वजह से इस साल भी खरीफ फसलों की पैदावार प्रभावित होने की आशंका सता रही है. कृषि विकास और सिंचाई के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद आहर, बांध, तालाब, कुआं आदि सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन बीते दिनों भारी बारिश के बावजूद सिंचाई के सरकारी संसाधनों से खेतों को पानी मयस्सर नहीं है.
इसका कारण यह है कि सरकार द्वारा झारखंड में संचालित कई सिंचाई परियोजनाओं का काम खटाई में पड़ा हुआ है.
राज्य सरकार और सरकारी विभागों की लापरवाही को लेकर प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य के मुख्य सचिव आदि को भी पत्र प्रेषित किया गया है. फिर भी अभी तक इन परियोजनाओं को लेकर सरकार की गंभीरता कहीं नजर नहीं आती. सरकार इस पर कृपया ध्यान दे.
सीता राम मेहता, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




