बदहाली के चंगुल में फंसा है झारखंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2015 3:23 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में नयी सरकार को सत्ता संभाले हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन राज्य में विकास की स्थिति जस की तस बनी है. पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन होनेवाली भाजपा सरकार भी विकास की गति में तेजी लाने में कामयाब साबित नहीं हो पा रही है. सरकार की ओर से अब तक कोई […]
विज्ञापन
झारखंड में नयी सरकार को सत्ता संभाले हुए करीब आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन राज्य में विकास की स्थिति जस की तस बनी है. पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन होनेवाली भाजपा सरकार भी विकास की गति में तेजी लाने में कामयाब साबित नहीं हो पा रही है. सरकार की ओर से अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाये जा सके हैं.
वहीं, यदि हम बिहार से झारखंड की तुलना करें, तो उसकी राजधानी पटना में ही बीते एक दशक के दौरान आमूल परिवर्तन दिखायी देता है.
सड़कों पर फ्लाईओवरों का निर्माण कराया गया है, तो यातायात को सुगम बनाने के यथासंभव प्रयास किये गये हैं. वहीं, रांची की सड़कों पर नजर दौड़ायें, तो डेढ़ दशक पुरानी सड़कों की स्थिति यथावत है. मेरा झारखंड सरकार से सादर आग्रह है कि वह विकास की गति बढ़ाने की ओर ध्यान दे.
संजीत कुमार, दूधपनियां, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




