अब होगी नावेद की खातिरदारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Aug 2015 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में पिछले दिनों एक पाकिस्तानी आतंकवादी पकड़ा गया. नावेद नामक इस आतंकी ने अपने साथियों के साथ बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हो गये. दो ग्रामीणों ने अपने दम पर उसे पकड़ा. मगर सवाल अब यह उठता है कि क्या इसे भी भारत‘राष्ट्रीय मेहमान’ बना […]
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले में पिछले दिनों एक पाकिस्तानी आतंकवादी पकड़ा गया. नावेद नामक इस आतंकी ने अपने साथियों के साथ बीएसएफ के काफिले पर हमला किया था, जिसमें दो जवान शहीद हो गये.
दो ग्रामीणों ने अपने दम पर उसे पकड़ा. मगर सवाल अब यह उठता है कि क्या इसे भी भारत‘राष्ट्रीय मेहमान’ बना कर 10-15 वर्ष रखेगा या तुरंत सजा देकर न्याय करेगा? अजमल कसाब जैसे आतंकी पर करोड़ों खर्च किये गये, क्या अब नावेद भी मुफ्त की रोटियां तोड़ेगा? क्या शहीदों के परिवारों को अब नजरें जमाये बस इंतजार करना होगा?
वह कहता है कि वह हिंदुओं को मारने आया था, उसे हिंदुओं को मारने में मजा आता है. सेना ने जब फोन कर नावेद के पिता से बात कर यह साबित कर दिया कि वह पाकिस्तानी है, तो अब भारत उससे क्या चाहता है?
हरिश्चंद्र महतो, पश्चिमी सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




