‘बजरंगी भाईजान’ में जमे हैं सलमान

Published at :29 Jul 2015 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
‘बजरंगी भाईजान’ में जमे हैं सलमान

कुछ दिन पहले सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान ने एक बार फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को जनता के मानस पटल पर उभारने में कामयाबी हासिल की है.उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लाख कोशिशों के बावजूद आज भी देश में सामाजिक समरसता बनी हुई है. बरसों से हिंदू-मुसलिम को […]

विज्ञापन
कुछ दिन पहले सलमान खान अभिनीत फिल्म बजरंगी भाईजान ने एक बार फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को जनता के मानस पटल पर उभारने में कामयाबी हासिल की है.उसने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि लाख कोशिशों के बावजूद आज भी देश में सामाजिक समरसता बनी हुई है. बरसों से हिंदू-मुसलिम को बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन देश का बड़ा तबका अब भी एक है.
फिल्म देखने के लिए लोगों में उत्साह तो दिखा, लेकिन आग लगाने की कोशिश भी की गयी. इस बीच हमें यह सीख भी लेनी चाहिए कि भाईचारे की बिसात पर सबकुछ दावं पर लगाना उचित नहीं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि सलमान खान ने बजरंगी भाईजान फिल्म में अब तक सर्वश्रेष्ठ अभिनय किया है. फिल्म देखने के लिए लगातार सिनेमा हालों में भीड़ उमड़ रही है.
संदीप कुमार, कतरास
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola