कब होगी झारखंड पुलिस की भरती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 1:05 AM (IST)
विज्ञापन

मैं आपके अखबार के जरिये झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि राज्य में पुलिस की भरती कब तक होगी? मैंने सुना है कि कुछ राजनीतिक दल के नेता स्थानीय नीति और नियोजन नीति को मुद्दा बना कर रोक लगा रखी है. इसके विपरीत देखा यह भी जा रहा है कि सरकार की […]
विज्ञापन
मैं आपके अखबार के जरिये झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहता हूं कि राज्य में पुलिस की भरती कब तक होगी? मैंने सुना है कि कुछ राजनीतिक दल के नेता स्थानीय नीति और नियोजन नीति को मुद्दा बना कर रोक लगा रखी है. इसके विपरीत देखा यह भी जा रहा है कि सरकार की ओर से कुछ बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र भी बांटा जा रहा है.
अधिकतर स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति हो गयी है. यह नियुक्ति स्थानीयता और नियोजन की नीति को लागू किये बगैर की गयी है. वर्षो से झारखंड पुलिस में भरती होने की इच्छा रखनेवाले युवकों को नियुक्ति से वंचित क्यों रखा जा रहा है? महाशय, सरकार से आग्रह है कि आखिर यहां के नेता बेरोजगारों पर राजनीति क्यों कर रहे हैं? क्या उन्हें स्थानीयता की नीति लागू करवाने के लिए बेरोजगारों को सताना जरूरी है?
बिमल कुमार सोरेन, खाड़बांधा, पू सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




