राज्य में बिजली की आंखमिचौली जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jul 2015 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

संपादक महोदय, आज भले ही झारखंड सरकार राज्य के गांवों में बिजली पहुंचाने का आश्वासन दे रही हो, लेकिन जिन जगहों पर वर्षो पहले विद्युतीकरण कर दिया गया, वहां के लोगों को ढंग से बिजली का दर्शन भी नहीं हो पा रहा है. आज भी अनेक ऐसे गांव और कस्बे हैं, जहां के लोगों को […]
विज्ञापन
संपादक महोदय, आज भले ही झारखंड सरकार राज्य के गांवों में बिजली पहुंचाने का आश्वासन दे रही हो, लेकिन जिन जगहों पर वर्षो पहले विद्युतीकरण कर दिया गया, वहां के लोगों को ढंग से बिजली का दर्शन भी नहीं हो पा रहा है.
आज भी अनेक ऐसे गांव और कस्बे हैं, जहां के लोगों को लालटेन युग में जीना पड़ रहा है. महाशय, कई गांवों में तो बच्चों को पढ़ाई करने के लिए लालटेन भी नहीं मिल पाता है.
ऐसी स्थिति में उन्हें मिट्टी तेल के दीये अथवा ढिबरी में बैठ कर अध्ययन करना पड़ता है. सबसे बड़ी समस्या है कि यदि किसी गांव, कस्बा या शहर का ट्रांसफॉर्मर जल जाता है, तो सालों तक उसकी मरम्मत नहीं की जाती. तार टूट जाने पर जोड़ा नहीं जाता. खंभे गिर गये, तो दूसरे लगाये नहीं जाते. ऐसी स्थिति में भला बिजली की समुचित आपूर्ति का दावा कहां से पूरा हो सकेगा.
संदीप कुमार सिंह, बानो, सिमडेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




