ऐशो-आराम के लिए अपराध की राह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2015 5:32 AM (IST)
विज्ञापन

राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है. दिन-ब-दिन लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. इन्हीं वारदातों में बाइकर्स गैंग के अपराधियों का आतंक भी है. इसमें किसी खास आपराधिक गैंग के द्वारा घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इसमें आम युवा शामिल हैं. शहर […]
विज्ञापन
राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होता जा रहा है. दिन-ब-दिन लूट, हत्या, छिनतई जैसी घटनाएं आम हो गयी हैं. इन्हीं वारदातों में बाइकर्स गैंग के अपराधियों का आतंक भी है.
इसमें किसी खास आपराधिक गैंग के द्वारा घटनाओं को अंजाम नहीं दिया जा रहा है, बल्कि इसमें आम युवा शामिल हैं. शहर के युवा ऐशो-आराम के लिए मुख्य सड़कों, सूनसान इलाकों, भीड़भाड़ वाली जगहों और यहां तक कि कॉलोनियों की गलियों तक में वारदात को अंजाम दे रहे हैं. वारदात के बाद अपराधियों का बच कर निकल जाने के पीछे सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार बाइक पर सवार होना है.
वारदात के समय पीड़ित व्यक्ति ठीक ढंग से उसे पहचान नहीं पाते और अपराधी वारदात के बाद भागने में सफल हो जाता है. आज स्थिति यह है कि शहर के बाजारों, दुकानों और मोहल्ले की गलियों तक में महिलाएं और युवतियां शरीर पर गहने पहन कर आसानी से घूम नहीं सकती हैं.
उनमें बाइकर्स गैंग के बदमाशों का खौफ समाया हुआ है. हालांकि, शहर की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर पुलिस की पीसीआर वैन, मोबाइल टाइगर और पुलिस के जवान तैनात किये गये हैं, लेकिन इन बदमाशों के आगे प्रशासन की चौकसी भी विफल साबित हो रही है. पुलिस-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर वारदात को अंजाम देने में अपराधी सफल हो जा रहे हैं.
इस प्रकार की घटनाओं से शहर में असामाजिक तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है. कभी-कभार वारदात को अंजाम देते समय कोई अपराधी पकड़ा भी जाता है, तो थाने पहुंचने से पहले ही मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है. सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों को ध्यान देना होगा.
कुमारी ज्योति, खूंटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




