बिहार चुनाव के अशुभ संकेत

बिहार विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. दशहरा के बाद चुनाव कराये जायेंगे. चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सड़कछाप नेताओं का जमावड़ा तथा उनका आपत्तिजनक बयान लोगों में भय पैदा करते हैं. जाति के नाम पर राजनेताओं की गोलबंदी भी अशुभ संकेत कर रही है. विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद […]
बिहार विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. दशहरा के बाद चुनाव कराये जायेंगे. चुनाव की घोषणा के पूर्व ही सड़कछाप नेताओं का जमावड़ा तथा उनका आपत्तिजनक बयान लोगों में भय पैदा करते हैं. जाति के नाम पर राजनेताओं की गोलबंदी भी अशुभ संकेत कर रही है.
विभिन्न आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद जेल की सजा काटनेवाले नेता चुनाव आते ही बढ़-चढ़ कर बोलने लगे हैं. नेताओं की नयी जमात के पदार्पण से ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार की राजनीति से शिष्टाचार लुप्त हो गया है.
छलनी द्वारा सूप की निंदा किये जाने का मुहावरा चरितार्थ होता दिखायी दे रहा है. जनता परिवार के आपसी गंठबंधन के बाद बिहार के निवासियों में कुछ उम्मीद बंधी थी, लेकिन अब तो वह भी धूमिल होती दिखाई दे रही है. पूरा राजनीतिक परिदृश्य ही अभी अंधेरे में है.
भगवान ठाकुर, तेनुघाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




