मिलावट का जहर स्वास्थ्य पर भारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2015 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

हमारे देश में खाद्य पदार्थो में मिलावट नयी समस्या नहीं है. मिलावट और खराब उत्पाद बेचे जाने की खबरें आम बात हो चुकी हैं. साल-दर-साल इसका दायरा व्यापक होता जा रहा है. एक ओर जहां दूध में ग्लूकोज और साबुन मिलाने के मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं दवाओं में चाक पाउडर और हानिकारक […]
विज्ञापन
हमारे देश में खाद्य पदार्थो में मिलावट नयी समस्या नहीं है. मिलावट और खराब उत्पाद बेचे जाने की खबरें आम बात हो चुकी हैं. साल-दर-साल इसका दायरा व्यापक होता जा रहा है. एक ओर जहां दूध में ग्लूकोज और साबुन मिलाने के मामले सामने आ रहे हैं, तो वहीं दवाओं में चाक पाउडर और हानिकारक रसायन की शिकायत आ रही है. इसके अलावा खाद्य पदार्थो में खतरनाक रंगों और जानलेवा जीवाणुओं की मौजूदगी आम है.
अधिक मुनाफा कमाने के लालच में नामी कंपनियों से लेकर खोमचेवालों तक ने उपभोक्ताओं के हितों को ताख पर रख दिया है. जाहिर है खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों और उत्पादकों, वितरकों एवं विक्रेताओं के बीच सांठगांठ ने मिलावट के संकट को व्यापक बना दिया है. मिलावट करनेवालों को सख्त सजा होनी चाहिए.
अभिमन्यु पांडेय, हीरापुर, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




