शौचालय की दीवारों पर लिखाई रुके

Published at :01 Jul 2015 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय की दीवारों पर लिखाई रुके

मैं प्रभात खबर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को अवगत करना चाहता हूं कि मैं पिछले दिनों पलामू एक्सप्रेस से पटना से गढ़वा आ रहा था. मेरे साथ मेरे दो बच्चे भी थे. प्रधानमंत्री जी ने तो पूरे देश में सफाई अभियान चला रखा है, लेकिन इस ट्रेन के जिस कोच में मैं सवार था, […]

विज्ञापन
मैं प्रभात खबर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को अवगत करना चाहता हूं कि मैं पिछले दिनों पलामू एक्सप्रेस से पटना से गढ़वा आ रहा था. मेरे साथ मेरे दो बच्चे भी थे.
प्रधानमंत्री जी ने तो पूरे देश में सफाई अभियान चला रखा है, लेकिन इस ट्रेन के जिस कोच में मैं सवार था, उसके बाथरूम के दरवाजे और अंदर के भागों में जिस प्रकार की ईल बातें लिखी हुई थीं, उसे देख कर कोई भी महिला शरमा जाये. मैं यह सोचने पर मजबूर हूं कि भोले-भाले बच्चों पर इसका क्या असर पड़ता होगा? क्या ट्रेनों में महिलाओं के साथ दुर्घटनाएं संभव नहीं हैं?
इस ट्रेन से मैं बीते दिसंबर से अब तक करीब पांच-छह बार सफर कर चुका हूं और संयोग से उसी कोच में बर्थ मिला, जिसमें ईल बातें लिखी थीं. इन महीनों में रेलवे के किसी कर्मचारी ने उक्त वाक्यों को मिटाने की कोशिश तक नहीं की.
संजीव कुमार, गढ़वा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola