साहित्य के सच्चे सेवक हैं नामवर सिंह
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2015 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर में 20 जून के अंक में प्रीति सिंह परिहार के साथ डॉ नामवर सिंह का साक्षात्कार पढ़ा. 90 वर्ष के होने के बावजूद वे हिंदी साहित्य की अमूल्य सेवा कर रहे हैं. उनके अनेक छात्रों में से एक मैं भी हूं. जहां कहीं भी उनका साक्षात्कार, समीक्षा या लेख देखता हूं, पढ़ जाता […]
विज्ञापन
प्रभात खबर में 20 जून के अंक में प्रीति सिंह परिहार के साथ डॉ नामवर सिंह का साक्षात्कार पढ़ा. 90 वर्ष के होने के बावजूद वे हिंदी साहित्य की अमूल्य सेवा कर रहे हैं.
उनके अनेक छात्रों में से एक मैं भी हूं. जहां कहीं भी उनका साक्षात्कार, समीक्षा या लेख देखता हूं, पढ़ जाता हूं. वे एक महान साहित्यकार होने के साथ महान चिंतक भी हैं. समाज और साहित्य के साथ चलते हैं. इसीलिए समाज और साहित्यकार का रिश्ता अटूट होता है.
डॉ सिंह राजनीति पर बेबाक कटाक्ष किया है कि राजनीति सिर्फ चुनाव जीत कर सत्ता हासिल करने तक ही सिमट कर रह गयी है. छल, कपट, ईष्र्या, द्वेष और व्यक्तिगत स्वार्थ राजनीति पर हावी हो गये हैं. समाज सेवा राजनीति से दूर चली गयी है. डॉ सिंह ने सामाजिक परिवर्तन व विकास को माना है, लेकिन बेरोजगारी को सामाजिक समस्या कहा है.
भगवान ठाकुर, तेनुघाट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




