माता-पिता की सेवा में निहित हैं धर्म

Published at :29 Jun 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
माता-पिता की सेवा में निहित हैं धर्म

कोई आदमी ऐसे ही सफल नहीं होता. सफलता की कहानी बहुत लंबी और मुश्किलों से भरी होती है. भारतीय समाज की यह मान्यता है कि जीवन के हर मोड़ पर आनेवाली मुश्किलों को आसान करने के लिए ही भगवान ने माता-पिता की रचना की है. इंसान पहले इन्हीं की अंगुली थाम कर चलना सीखता है. […]

विज्ञापन
कोई आदमी ऐसे ही सफल नहीं होता. सफलता की कहानी बहुत लंबी और मुश्किलों से भरी होती है. भारतीय समाज की यह मान्यता है कि जीवन के हर मोड़ पर आनेवाली मुश्किलों को आसान करने के लिए ही भगवान ने माता-पिता की रचना की है.
इंसान पहले इन्हीं की अंगुली थाम कर चलना सीखता है. जब कदम लड़खड़ाते हैं, तो यही थामते हैं. इन्हीं के सहारे इंसान सफल होता है. इस लिहाज से हमें अपने जीवन में माता-पिता को कभी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए.
भारतीय समाज की मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति माता-पिता की सेवा नहीं कर सकता, तो उसके द्वारा किया गया किसी प्रकार का धार्मिक कार्य बेकार होता है. आज दुनिया में लोग मदर्स और फादर्स डे पर एक दिन के लिए शुभकामनाएं देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर देते हैं, लेकिन असली मदर्स और फादर्स डे तो उनकी सेवा में है.
रुचि साह, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola