काश! यहां हमेशा राष्ट्रपति शासन होता

Published at :04 Sep 2013 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
काश! यहां हमेशा राष्ट्रपति शासन होता

अपने राज्य झारखंड की मौजूदा स्थिति देख कर कभी-कभी मन यह सोचने को बाध्य हो जाता है कि काश! झारखंड में वर्षो तक राष्ट्रपति शासन होता. हालांकि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है, लेकिन जब लोकतंत्र में ‘लोक’ ही गौण हो जाये तो और कोई उपाय भी नहीं है. प्राय: सभी विभागों में झारखंड […]

विज्ञापन

अपने राज्य झारखंड की मौजूदा स्थिति देख कर कभी-कभी मन यह सोचने को बाध्य हो जाता है कि काश! झारखंड में वर्षो तक राष्ट्रपति शासन होता. हालांकि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है, लेकिन जब लोकतंत्र में ‘लोक’ ही गौण हो जाये तो और कोई उपाय भी नहीं है.

प्राय: सभी विभागों में झारखंड में योग्य व्यक्तियों की कमी है. बिहार से अलग होकर झारखंड निर्माण हुए 13 वर्ष गुजरने को हैं, लेकिन एक भी ऐसा मंत्री पैदा नहीं हुवा, जो किसी भी विभाग पर योग्य कर्मियों कि नियुक्ति कर पाया हो.

हाय रे मेरा झारखंड, इससे अच्छा तो राष्ट्रपति शासन में था, जिससे सभी विभागों की नियुक्तियां पटरी पर आ रही थी. टीइटी परीक्षा पास शिक्षकों में भी अपनी नियुक्ति को लेकर आस जगने लगी थी, लेकिन अभी शिक्षकों की नियुक्ति तो दूर, विभाग की मंत्री अपने बयानों से अभ्यर्थियों को झटके दे रही हैं.

संजय महतो, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola