खेलों की सूची से विलुप्त होती हॉकी

Published at :03 Sep 2013 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
खेलों की सूची से विलुप्त होती हॉकी

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. हमारी देश में शायद ही राष्ट्रीय खेल हॉकी उतना लोकप्रिय है, जितना क्रिकेट. राष्ट्रीय खेल की महान हस्ती मेजर ध्यानचंद से आज की पीढ़ी शायद ही वाकिफ होगी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है, तो इसमें लोग […]

विज्ञापन

29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. हमारी देश में शायद ही राष्ट्रीय खेल हॉकी उतना लोकप्रिय है, जितना क्रिकेट. राष्ट्रीय खेल की महान हस्ती मेजर ध्यानचंद से आज की पीढ़ी शायद ही वाकिफ होगी.

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी है, तो इसमें लोग दिलचस्पी क्यों नहीं लेते? सच तो यह है आज हॉकी गुमनामी के अंधेरों में कहीं खो गयी है. बात दूसरे देशो की करें तो वहां सभी खेलों पर बराबर ध्यान दिया जाता है. इसका उदाहरण ओलिंपिक जैसी स्पर्धाओं की पदक तालिका में देखने को मिलता है.

लेकिन हमारे भारत में क्रिकेट ने हॉकी जैसे बाकी सारे खेलों पर ग्रहण लगा दिया है. हमारे देश में तो कहां हॉकी का खेल हो रहा है, यह तक किसी को पता नहीं होता है. सरकार को चाहिए कि विभिन्न स्तरों पर हॉकी को बढ़ावा दे.

पालुराम हेंब्रम, सलगाझारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola