महज 60 रुपये के लिए!

Published at :02 Sep 2013 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
महज 60 रुपये के लिए!

आज की व्यवस्था कितनी चरमरायी हुई है, इसका एक उदाहरण हम भारतीय रेल में रोजाना देख सकते हैं. सवारी गाड़ियों में सवारी से ज्यादा कोयला या लकड़ियां दिखायी पड़ती हैं. यात्री टिकट लेकर सुविधाजनक यात्र के लिए अपना हक लेता है, पर डिब्बे के अंदर जाते ही कोयले की धूल उसका स्वागत करती है और […]

विज्ञापन

आज की व्यवस्था कितनी चरमरायी हुई है, इसका एक उदाहरण हम भारतीय रेल में रोजाना देख सकते हैं. सवारी गाड़ियों में सवारी से ज्यादा कोयला या लकड़ियां दिखायी पड़ती हैं.

यात्री टिकट लेकर सुविधाजनक यात्र के लिए अपना हक लेता है, पर डिब्बे के अंदर जाते ही कोयले की धूल उसका स्वागत करती है और उस कोयले के स्वामी के चेहरे पर एक भय और सिहरन के बजाय एक अजब का आत्मविश्वास रहता है. और उस आत्मविश्वास का कारण होता है – उपहारस्वरूप दिया गया 60 रुपया, जो किसी पुलिस का पॉकेट गर्म किये हुए होता है.

यह अनुभव आप रोज धनबाद से रांची आ रही पैसेंजर पर ले सकते हैं. बीच-बीच में पुलिसवालों का डंडा उठता है पर जेब गर्म कर बैठ जाता है. सोचती हूं कि आखिर वो डंडे उठे क्यों थे? उस गैरकानूनी काम को रोकने के लिए या 60 रु पयों के लिए! शारदा कुमारी, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola