ePaper

राज्य में मॉब लिंचिंग पर अंकुश को कड़ा कानून बने

Updated at : 11 Sep 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में मॉब लिंचिंग पर अंकुश को कड़ा कानून बने

भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बच्चाचोर के अफवाह में मॉब लिंचिंग की घटना शर्मसार करने वाली है. अब तक इस अफवाह के कई लोग शिकार हो चुके हैं. हमारे देश का कानून कहता है कि अपराधी भले बच जाएं, परंतु निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए. उस देश में मॉब लिंचिंग की घटना घृणास्पद है. […]

विज्ञापन
भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में बच्चाचोर के अफवाह में मॉब लिंचिंग की घटना शर्मसार करने वाली है. अब तक इस अफवाह के कई लोग शिकार हो चुके हैं.
हमारे देश का कानून कहता है कि अपराधी भले बच जाएं, परंतु निर्दोष को सजा नहीं होनी चाहिए. उस देश में मॉब लिंचिंग की घटना घृणास्पद है. हाल ही में बंगाल में मॉब लींचिंग को लेकर कड़े कानून बनाये गये हैं. मध्यप्रदेश व राजस्थान में भी इस पर कड़े कानून के प्रावधान आ रहे हैं.
अब समय आ गया है कि बिहार में भी मॉब लींचिंग पर कड़े कानून बनाये जाएं, ताकि कोई बेगुनाह इसका शिकार न हो सके. मॉब लींचिंग के केसों में अपराधी सबूत के अभाव में बच निकलते हैं. इस कारण मॉब लिचिंग की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है, पर कड़े कानून से इस पर अंकुश लग सकता है.
आनंद पांडेय, रोसड़ा (समस्तीपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola