देश को गर्व है पीवी सिंधु पर

Updated at : 28 Aug 2019 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
देश को गर्व है पीवी सिंधु पर

एक बार फिर से दुनिया हिंदुस्तान के हुनर के सामने नतमस्तक हो रही है. यह कारनामा करने वाली हमारी बेटी और कोई नहीं, सब की चहेती खिलाड़ी पीवी सिंधु हैं. सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली देश की पहली भारतीय खिलाडी बनने का गौरव प्राप्त हुआ. सिंधु ने एक बार […]

विज्ञापन

एक बार फिर से दुनिया हिंदुस्तान के हुनर के सामने नतमस्तक हो रही है. यह कारनामा करने वाली हमारी बेटी और कोई नहीं, सब की चहेती खिलाड़ी पीवी सिंधु हैं. सिंधु को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम करने वाली देश की पहली भारतीय खिलाडी बनने का गौरव प्राप्त हुआ.

सिंधु ने एक बार फिर से देश के सामने चुनौती रख दी है कि किसी भी खेल में हुनर की कमी नहीं. बस, जरूरत है उनको पहचानने और निखारने की. 24 वर्षीया इस खिलाड़ी ने विरोधी को बड़ी आसानी से घुटने टेकने पर मजबूर किया, तो दुनिया कह उठी शाबाश सिंधु!
बैडमिंटन के आकाश पर चमकते इस सितारे पर देश को गर्व क्यों न हो. कड़ी मेहनत और लगन से ही सिंधु ने यह ऊंचाई पायी है. अपनी जीत को अपनी मां को समर्पित कर सिंधु ने नयी पीढ़ी के लिए एक मिसाल कायम की है. देश को इस होनहार खिलाडी से बार-बार ऐसी जीत की उम्मीद रहेगी.
एमके मिश्रा, रातू, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola