बाढ़-सुखाड़ से निजात दिलाने की व्यवस्था करे सरकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Mar 2019 6:03 AM
संपूर्ण बिहारवासियों ने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया. यह संयोग की बात है कि उस दिन हम जल दिवस मनाते हुए जल प्रबंधन के गुर सीख रहे होते हैं. हमारे प्रांत की सबसे गंभीर समस्या बाढ़ व सुखाड़ है, जिसका गरीबी, बेरोजगारी व किसानों की समस्या से गहरा नाता है. बिहार के किसानों को […]
संपूर्ण बिहारवासियों ने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया. यह संयोग की बात है कि उस दिन हम जल दिवस मनाते हुए जल प्रबंधन के गुर सीख रहे होते हैं. हमारे प्रांत की सबसे गंभीर समस्या बाढ़ व सुखाड़ है, जिसका गरीबी, बेरोजगारी व किसानों की समस्या से गहरा नाता है.
बिहार के किसानों को लगभग प्रतिवर्ष बाढ़ या सुखाड़ की समस्या झेलनी पड़ती है. हालांकि किसानों को सरकार की तरफ से डीजल अनुदान व फसल क्षतिपूर्ति दी जाती है, परंतु यह किसानों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के सामान ही साबित होता है. ऐसे में बिहार को उपरोक्त समस्याओं से निजात दिलाना है, तो सरकार को जल प्रबंधन की दिशा में ठोस पहल करनी होगी.
मुकेश कुमार मनन, इ-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










