साख को धक्का लगा
Updated at : 29 Oct 2018 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

देश की शीर्ष जांच एजेंसी होने के नाते सीबीआइ को संदेह से परे होना चाहिए. भ्रष्टाचार की हल्की-सी आहट से भी इस संस्था की साख को धक्का पहुंचता है. एनडीए सरकार के पास इस गंदगी को साफ करने का मौका था, लेकिन इसके बजाय उसने भी विवादित अफसरों को संदेह का लाभ देने के यूपीए […]
विज्ञापन
देश की शीर्ष जांच एजेंसी होने के नाते सीबीआइ को संदेह से परे होना चाहिए. भ्रष्टाचार की हल्की-सी आहट से भी इस संस्था की साख को धक्का पहुंचता है.
एनडीए सरकार के पास इस गंदगी को साफ करने का मौका था, लेकिन इसके बजाय उसने भी विवादित अफसरों को संदेह का लाभ देने के यूपीए मॉडल पर ही चलना पसंद किया. लगता है कि अस्थाना भाजपा के लिए सिरदर्द बन गये हैं. उन्हें भाजपा का करीबी माना जाता है. दूसरी बात, उन्हें सीबीआइ के तत्कालीन निदेशक द्वारा भ्रष्टाचार के आधार पर विरोध के बावजूद विशेष निदेशक नियुक्त किया गया.
तीसरी बात, उनके खिलाफ घूस लेकर मोइन कुरैशी का केस बंद करने की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया. दोनों शीर्ष अफसरों को छुट्टी पर भेजकर सही किया गया, लेकिन नुकसान तो पहले ही हो चुका है.
डाॅ हेमंत कुमार, गोराडीह, भागलपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




