जल रहा दार्जिलिंग

Updated at : 24 Jul 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
जल रहा दार्जिलिंग

सत्तारूढ़ सरकार की बांग्लाभाषा संबंधी गलत अधिसूचना जारी होते ही पहाड़ उबलने लगा. मुख्यमंत्री द्वारा पहाड़ पर विभिन्न समुदायों जैसे राई, लेपचा और शेरपा के लिए अलग-अलग विकास परिषदों का गठन किये जाने से भी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा नाखुश था और सरकार की आर्थिक मदद उनके विकास परिषदों के लिए जाने लगी थी, जिससे गोरखा […]

विज्ञापन

सत्तारूढ़ सरकार की बांग्लाभाषा संबंधी गलत अधिसूचना जारी होते ही पहाड़ उबलने लगा. मुख्यमंत्री द्वारा पहाड़ पर विभिन्न समुदायों जैसे राई, लेपचा और शेरपा के लिए अलग-अलग विकास परिषदों का गठन किये जाने से भी गोरखा जनमुक्ति मोर्चा नाखुश था और सरकार की आर्थिक मदद उनके विकास परिषदों के लिए जाने लगी थी, जिससे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा का महत्व कम हो गया था.

ममता को समस्या की तरफ ध्यान देना जरूरी है. उनसे काफी अपेक्षा थी, लेकिन दुख की बात है कि प्रशासन उत्तर 24 परगना से लेकर दार्जिलिंग की हिंसा पर काबू पाने में विफल रही हैं और इसी कारण आज दार्जिलिंग जल रहा है.

कांतिलाल मांडोत, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola