इंदू सरकार के दृश्यों को हटाया जाये
Updated at : 21 Jul 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देशक मधुर भंडारकर की आनेवाली फिल्म ‘इंदू सरकार’ में इंदिरा गांधी एवं संजय गांधी के बारे में जो कथित आपत्तिजनक घटनाएं शामिल की गयी हैं, उसका जोरों से विरोध किया जा रहा है. हमारे देश में आज तक महात्मा गांधी, डॉ आंबेडकर, लोकमान्य तिलक तथा भगत सिंह आदि प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर फिल्में बन चुकी हैं […]
विज्ञापन
निर्देशक मधुर भंडारकर की आनेवाली फिल्म ‘इंदू सरकार’ में इंदिरा गांधी एवं संजय गांधी के बारे में जो कथित आपत्तिजनक घटनाएं शामिल की गयी हैं, उसका जोरों से विरोध किया जा रहा है.
हमारे देश में आज तक महात्मा गांधी, डॉ आंबेडकर, लोकमान्य तिलक तथा भगत सिंह आदि प्रतिष्ठित व्यक्तियों पर फिल्में बन चुकी हैं और लोगों ने उनका हृदय से स्वागत भी किया. 1975 में गुलजार की इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी फिल्म ‘आंधी’ पर कुछ समय के लिए रोक भी लगी थी, पर जब वह फिल्म परदे पर आयी, तो स्पष्ट हुआ कि उसमें आपत्तिजनक कुछ था ही नहीं. फिल्म प्रमाणन मंडल ने ‘इंदू सरकार’ के जिन दृश्यों पर आपत्ति उठायी है, उन्हें फिल्म से निकाल देना ही बेहतर होगा.
अनिल रा. तोरणे, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




