अवर निरीक्षकों की नियुक्ति

राज्य में अवर निरीक्षकों (दारोगा) की नियुक्ति के लिए 15 जुलाई 2017 को अधिसूचना जारी की गयी है उसमें सामान्य वर्ग के लिये उम्र सीमा अधिकतम 26 साल और न्यूनतम 21 साल रखा गया है. इससे पहले 2009 में दारोगा की बहाली हुई थी. तब हम जैसे बहुत से छात्रों की उम्र कम थी, जिससे […]
राज्य में अवर निरीक्षकों (दारोगा) की नियुक्ति के लिए 15 जुलाई 2017 को अधिसूचना जारी की गयी है उसमें सामान्य वर्ग के लिये उम्र सीमा अधिकतम 26 साल और न्यूनतम 21 साल रखा गया है. इससे पहले 2009 में दारोगा की बहाली हुई थी. तब हम जैसे बहुत से छात्रों की उम्र कम थी, जिससे वे नहीं आवेदन कर सकते थे और अब उन सभी की उम्र ज्यादा हो गयी है, और अब भी वे आवेदन नहीं कर सकते हैं.
आखिर सरकार की क्या मंशा है? हम छात्रों को इस अवसर से वंचित रखने के पीछे क्या सोच है. पूर्व में दारोगा की उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिये 35 रखी गयी थी. उत्तर प्रदेश में 40 थी, बिहार में 37 तो फिर हम झारखंड के छात्रों के साथ यह अन्याय क्यों हो रहा है?
पुरुषोत्तम चंद्रवंशी, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




