ePaper

एमओ व गोदाम प्रबंधक में विवाद की जांच करने पहुंचे पदाधिकारी

Updated at : 12 Apr 2024 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
एमओ व गोदाम प्रबंधक में विवाद की जांच करने पहुंचे पदाधिकारी

जमुआ जेएफसीआई के एजीएम व बीडीओ सह एमओ के बीच विवाद व झारखंड यूथ फोर्स के शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी व खोरीमहुआ एसडीएम मनोज कुमार जमुआ पहुंचे.

विज्ञापन

जमुआ. जमुआ जेएफसीआई के एजीएम व बीडीओ सह एमओ के बीच विवाद व झारखंड यूथ फोर्स के शिकायत की जांच के लिए शुक्रवार को जिला भू अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी व खोरीमहुआ एसडीएम मनोज कुमार ने जमुआ पहुंची. अधिकारियों ने गोदाम प्रबंधक, कर्मियों एवं बीडीओ सह प्रभारी एमओ के अलाआ डीलर व ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की. एसडीएम ने कहा कि गोदाम में बीडीओ के द्वारा प्रतिनियुक्त बीएफटी रंजीत कुमार वर्मा ने एक आवेदन बीडीओ को दिया था. बीडीओ ने उक्त आवेदन को एसडीएम को अग्रसारित कर मामले का जांच करने का आग्रह किया था. इसमें मुख्य रूप से गोदाम में राशन वजन करने वाली मशीन में छेड़छाड़ की बात का जिक्र था. साथ ही डीलरों को गोदाम से राशन कम दिये जाने, डीएसडी द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध नहीं कराने, गोदाम में सीसीटीवी कैमरा के साथ छेड़छाड़ आदि मामले की जांच की गयी. डीलर उदयशंकर राय, सोना यादव ने बताया कि गोदाम से उन्हें सही वजन से राशन दिया जा रहा है. जिला भू अर्जन पदाधिकारी नीतू कुमारी ने बताया कि झारखंड यूथ फोर्स के गौतम सागर राणा ने डीसी से शिकायत की थी कि डीलर को कम राशन दिया जाता है. वहीं, एजीएम ने कहा कि शिकायतकर्ता जो कागजात दिखा रहे हैं, उसमें उनका व बीएफटी का हस्ताक्षर नहीं है. दोनों पदाधिकारियों ने एजीएम व बीडीओ सह एमओ को आपस में नहीं उलझने का निर्देश दिया. कार्डधारकों को सही वजन में राश देने की बात कही. कहा कि जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी जायेगी. मौके पर बीडीओ सह प्रभारी एमओ कमलेंद्र कुमार सिन्हा, एजीएम देवदयाल रजवार, कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीधर प्रसाद वर्मा, ट्रांसपोर्टर अविनाश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola