रांची के रहने वाले सुधीर ने ऑनलाइन मंगाया मोबाइल,निकला साबुन

Updated:
विज्ञापन
रांची के रहने वाले सुधीर ने ऑनलाइन मंगाया मोबाइल,निकला साबुन

रांची : ऑनलाइन शॉपिंग में घर बैठे खरीदारी होती है और अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा बाजार विश्वास पर टिका है. आप इस भरोसे के साथ सामान खरीदते हैं कि जो सामान आप देख रहे हैं वही आपको मिलेगा. अगर यह विश्वास खत्म हो जाए ,तो ऑनलाइन शॉपिंग से आप दूर भागने […]

विज्ञापन

रांची : ऑनलाइन शॉपिंग में घर बैठे खरीदारी होती है और अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग का पूरा बाजार विश्वास पर टिका है. आप इस भरोसे के साथ सामान खरीदते हैं कि जो सामान आप देख रहे हैं वही आपको मिलेगा. अगर यह विश्वास खत्म हो जाए ,तो ऑनलाइन शॉपिंग से आप दूर भागने लगेंगे.

झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले सुधीर कुमार शर्मा ने इसी भरोसे के तहत Redmi note 5 स्मार्टफोन ऑर्डर किया. सामान की डिलिवरी तय समय से पहले हो गयी. उन्होंने बताया कि इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था. फोन की जगह लाइफ ब्वॉय के लाल, सफेद और पीले रंग के तीन साबुन निकले.
सुधीर कुमार शर्मा ने प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ अनबॉक्सिंग का पूरा वीडियो साझा किया है. उन्होंने फिल्पकार्ट से इसकी शिकायत की, तो कंपनी ने भरोसा जताया है कि वह इस पर कार्रवाई करेंगे. फिल्पकार्ट ने 12 दिनों के अंदर इस पर एक्शन लेने की बात कही है. सुधीर ने बताया कि मैंने 23 तारीख को मोबाइल मंगाया था . ऑनलाइन शॉपिंग में थोड़ा डर ,तो होता ही है इसलिए मैंने अनबॉक्सिंग का पूरा वीडियो बनाया था.
ऑनलाइन शॉपिंग से पहले समझ लें कुछ बातें
* ई-कॉमर्स वेबसाइट्स विक्रेताओं को प्लेटफार्म मुहैया कराती हैं,. कंपनियां खुद सामान नहीं बेचती. कुछ विक्रेता ऐसे होते हैं जिन्हें आफिशियल माना जाता है.
* ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के अपने गोदाम होते हैं जहां थर्ड पार्टी विक्रेता का भी सामान रखा होता है. गोदाम में मौजूद सामान को अगर आप खरीदते हैं तो फिर इनकी शिपिंग वेबसाइट खुद करती है. इसमें धोखा नहीं होता लेकिन सारे सामान कंपनी के पास नहीं होते. ऐसे में कंपनी दूसरों पर निर्भर रहती है
* अगर आपको कोई सामान पसंद आया है तो उसकी रेटिंग और रिव्यू जरूर पढ़िये.
* कैश ऑन डिलेवरी का चुनाव क्रेडिट या डेबिट कार्ड की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है.
* ऑनलाइन खरीदारी का सामान जैसे ही आप तक पहुंचे उसे तुरंत चेक कर लें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola