आरके नगर उपचुनाव: जीत की ओर बढ़े दिनकरन के कदम, किया बड़ा दावा

Updated:
विज्ञापन
आरके नगर उपचुनाव: जीत की ओर बढ़े दिनकरन के कदम, किया बड़ा दावा

चेन्नई : तमिलनाडु की बहुचर्चित विधानसभा सीट डॉ. राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) में हाल ही में हुए उपचुनाव की अब तक हुई मतगणना में शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन जीत की ओर बढ गये हैं. मतगणना में बढ़त बनाने के बाद दिनकरन ने दावा किया है कि वह अम्मा के असली वारिस […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु की बहुचर्चित विधानसभा सीट डॉ. राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) में हाल ही में हुए उपचुनाव की अब तक हुई मतगणना में शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन जीत की ओर बढ गये हैं. मतगणना में बढ़त बनाने के बाद दिनकरन ने दावा किया है कि वह अम्मा के असली वारिस हैं और राज्य सरकार तीन महीने में गिरने जा रही है.

आगे दिनकरन के कहा कि आरके नगर सीट से ‘अम्मा’ चुनाव लड़ती थीं. उपचुनाव में वोटरों के मिजाज से यह साफ हो गया है कि एआईएडीएमके और पार्टी के चुनाव चिह्न का भविष्य क्या होने वाला है ? मैं आरकेनगर की जनता और पार्टी समर्थकों को साथ देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं.

अबतक हुई मतगणना में डीएमके, एआईएडीमके और भजापा के प्रत्याशी उनसे बहुत पीछे हैं.

इससे पहले आज सुबह दिनकरन की बढ़त की खबर सुनते ही उनके समर्थक जश्न मनाने लगे, वहीं यह दृश्‍य देख एआईएडीएमके समर्थकों का गुस्सा भड़क उठा और एआईएडीएमके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी. कथित रूप से एआईएडीएमके के सदस्यों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया. इस वजह से करीब 15 मिनटों के लिए मतगणना रोकनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola