कश्मीर में सेना ने 24 घंटों में मार गिराये 10 आतंकवादी

Updated:
विज्ञापन
कश्मीर में सेना ने 24 घंटों में मार गिराये 10 आतंकवादी

जम्मू : सेना ने आज कहा कि कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का नतीजा मिला है और कल शाम से 10 आतंकवादी मारे गए हैं. उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों के निरंतर अभियानों ने रमजान […]

विज्ञापन

जम्मू : सेना ने आज कहा कि कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को बढावा देने के पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का नतीजा मिला है और कल शाम से 10 आतंकवादी मारे गए हैं. उत्तरी कमान के रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों के निरंतर अभियानों ने रमजान के पवित्र महीने से पहले राज्य में आतंकवाद फैलाने के पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रायोजित एजेंटों के प्रयासों को नाकाम कर दिया है.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 10 सशस्त्र घुसपैठियों और आतंकवादियों का सफलतापूर्वक सफाया कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ के खिलाफ चल रहे अभियान में छह सशस्त्र घुसपैठियों का सफाया कर दिया गया. उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी एक अन्य अभियान में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं. यह अभियान दक्षिण कश्मीर के त्राल में स्थानीय सूत्रों से मिली विशिष्ट जानकारी पर आधारित था.

बुरहान से कम खतरनाक नहीं था सबजार, सुरक्षाबलों ने गोलियों से किया छलनी, घाटी में पत्थरबाजी शुरू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola