ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ कर्मी हड़ताल पर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा किये गये सामूहिक ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ बुधवार को बिजली कर्मचारी संघ अौर झारखंड बिजली टेक्नीकल स्टॉफ एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गये. इससे जमशेदपुर समेत कोल्हान के सभी छह विद्युत प्रमंडलों में कामकाज प्रभावित हुआ है. मालूम हो कि बोर्ड स्तर पर मानवदिवस कर्मियों को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. झारखंड बिजली वितरण निगम द्वारा किये गये सामूहिक ट्रांसफर-पोस्टिंग के खिलाफ बुधवार को बिजली कर्मचारी संघ अौर झारखंड बिजली टेक्नीकल स्टॉफ एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गये. इससे जमशेदपुर समेत कोल्हान के सभी छह विद्युत प्रमंडलों में कामकाज प्रभावित हुआ है. मालूम हो कि बोर्ड स्तर पर मानवदिवस कर्मियों को हटाकर एक ही एजेंसी को कामकाज आउट सोर्स कर दिया गया है. इसके खिलाफ पिछले कई दिनों से मानवदिवस कर्मी सामूहिक हड़ताल पर है.
इधर विभागीय कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से बिजली वितरण व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जतायी जा रही है. जमशेदपुर जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल में 67 में से 50 कर्मी (टेक्नीकल स्टॉफ, अॉफिस स्टॉफ, पत्राचार लिपिक समेत अन्य लिपिक हताल पर है, इसी तरह 40 मानवदिवस कर्मी भी पहले से हड़तालर पर है.
जमशेदपुर में 50 बिजली कर्मचारी एक साथ हड़ताल पर चले गये है. स्थिति से निबटने के लिए एजेंसी के 40 कर्मियों को लगाया गया है. इसके साथ ही ठेकेदारों के कर्मचारियों से भी काम लिया जा रहा है.
सिद्धार्थ शर्मा, इइ, जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










