भारत दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक, जापान को पीछे छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : भारत फरवरी महीने में कच्चे इस्पात उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. स्टील यूजर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सूफी) ने विश्व इस्पात संघ के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी. जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक हो गया है. फिलहाल चीन […]
विज्ञापन
मुंबई : भारत फरवरी महीने में कच्चे इस्पात उत्पादन में चीन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. स्टील यूजर्स फेडरेशन आफ इंडिया (सूफी) ने विश्व इस्पात संघ के आंकड़ों के हवाले से यह जानकारी दी. जापान को पीछे छोड़कर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक हो गया है.
फिलहाल चीन कच्चे इस्पात उत्पादन में पहले स्थान पर है. कुल वैश्विक उत्पादन में चीन की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक है. भारत का कच्चा इस्पात उत्पादन अप्रैल, 2017 से फरवरी, 2018 के दौरान इससे पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 9.31 करोड़ टन पर पहुंच गया. इसी वजह से भारत कच्चे इस्पात उत्पादन में जापान को पीछे कर सका है. भारत2015 में अमेरिका को पछाड़कर तीसरा सबसे बड़ा कच्चा इस्पात उत्पादक बना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










