नये ऑर्डर और उत्पादन बढ़ने से मार्च में पांच महीने के उच्चतर स्तर पर पहुंचा पीएमआई

Updated:
विज्ञापन
नये ऑर्डर और उत्पादन बढ़ने से मार्च में पांच महीने के उच्चतर स्तर पर पहुंचा पीएमआई

नयी दिल्ली : घरेलू मांग के साथ साथ निर्यात मांग बढ़ने से भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में मार्च में लगातार तीसरे माह वृद्धि का रुख रहा और यह बढकर पिछले पांच महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. एक सर्वेक्षण ने यह निष्कर्ष जारी किया है. भारत में विनिर्माण गतिविधियों में घट बढ का संकेत देने वाले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : घरेलू मांग के साथ साथ निर्यात मांग बढ़ने से भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में मार्च में लगातार तीसरे माह वृद्धि का रुख रहा और यह बढकर पिछले पांच महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया. एक सर्वेक्षण ने यह निष्कर्ष जारी किया है. भारत में विनिर्माण गतिविधियों में घट बढ का संकेत देने वाले ‘दि निक्केई मार्किट मैन्युफैक्चिरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) मार्च में बढकर 52.5 अंक पर पहुंच गया. फरवरी में यह 50.7 पर था. इस दौरान विनिर्माण गतिविधियों में तेजी रही और ऑर्डर बुक में भी अच्छा विस्तार देखा गया. नोटबंदी के दौरान दिसंबर में पीएमआई में गिरावट आने के बाद पिछले लगातार तीन महीने से विनिर्माण गतिविधियों में सुधार का रुख बना हुआ है.

पीएमआई में 50 से अधिक अंक रहने से गतिविधियों में तेजी का संकेत मिलता है, जबकि इससे नीचे अंक आना गिरावट दर्शाता है. पीएमआई रिपोर्ट की लेखक और आईएचएस की अर्थशास्त्री पॉलियाना डे लिमा ने कहा कि पीएमआई के मार्च के आंकड़े भारतीय विनिर्माण क्षेत्र में सकारात्मक रुख दिखाते हैं. कारखानों में नये ऑर्डर और उत्पादन बढ़ने की रफ्तार तेज हुई है. इससे कई कारखानों में कच्चे माल की खरीद बढ़ी है और नयी भर्तियां भी हुई हैं.

दाम के मोर्चे पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे माल की लागत और उत्पादन शुल्क आदि दोनों ही बढे हैं. फिर भी फरवरी सें मुद्रास्फीति में नरमी आयी है. मार्च में मुद्रास्फीति पिछले चार माह में सबसे धीमी रही है. यह दीर्घकालिक सर्वे औसत से भी नीचे रही है. लीमा ने कहा कि कच्चे माल की लागत वृद्धि की गति धीमी रहने से 96 फीसदी उत्पादकों ने पिछले महीने अपने माल के बिक्री मूल्य अपरिवर्तित रखे हैं.
मार्च में विनिर्माताओं का व्यावसायिक भरोसा मजबूत हुआ है. इसलिए आने वाले महीनों में परिदृश्य में मजबूती दिखाई देती है. सर्वे में भाग लेने वाले हर पांचवें कारोबारी ने अगले 12 माह के दौरान उत्पादन स्तर ऊंचा रहने की उम्मीद जतायी है. उन्होंने कहा कि तैयार सामान के स्टॉक में उल्लेखनीय गिरावट देखी गयी है. इसके साथ ही, वर्ष के आगामी महीनों के लिए कारोबारियों में विश्वास काफी मजबूत देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola