वनडे में रनों के एवरेस्ट पर पहुंचीं मिताली, 6000 रन भी पूरे किये

Updated:
विज्ञापन
वनडे में रनों के एवरेस्ट पर पहुंचीं मिताली, 6000 रन भी पूरे किये

ब्रिस्टल : भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवारको यहां दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की और वह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकाॅर्ड अपने नाम करने के साथ ही इस प्रारूप में 6000 रन पूरे करनेवाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं. मिताली आइसीसी महिला विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग […]

विज्ञापन

ब्रिस्टल : भारत की स्टार बल्लेबाज मिताली राज ने बुधवारको यहां दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की और वह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकाॅर्ड अपने नाम करने के साथ ही इस प्रारूप में 6000 रन पूरे करनेवाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं. मिताली आइसीसी महिला विश्व कप में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग चरण के मैच के दौरान 34वां रन पूरा करते ही महिला वनडे में सर्वाधिक रन बनानेवाली बल्लेबाज बनीं. उन्हें इस मैच से पहले 6000 रन पूरे करने के लिये 41 रन की दरकार थी और विश्व रिकाॅर्ड बनाने के कुछ देर बाद ही उन्होंने लेग स्पिनर क्रस्टिन बीम्स पर छक्का जड़ कर यह उपलब्धि भी हासिल कर ली. मिताली ने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स का रिकाॅर्ड तोड़ा, जिन्होंने 191 मैचों में 5992 रन बनाये थे.

जून 1999 में अपना पहला मैच खेलनेवाली वर्तमान भारतीय कप्तान मिताली का यह 183वां वनडे मैच है. उन्होंने इसके अलावा दस टेस्ट मैचों में 663 और 63 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1708 रन बनाये हैं. मिताली के नाम पर वनडे में पांच शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं. इस तरह से महिला वनडे में वर्तमान समय में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में भारतीय खिलाड़ी शीर्ष पर हैं. भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के नाम पर वनडे में सर्वाधिक विकेट दर्ज हैं. उनके नाम पर इस मैच से पहले तक 189 विकेट दर्ज थे. झूलन ने हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे में आॅस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक (180 विकेट) का रिकाॅर्ड तोड़ा था. यह भी संयोग है कि पुरुष क्रिकेट में टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकाॅर्ड भी एक भारतीय सचिन तेंडुलकर के नाम पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola