झारखंड व बिहार क्रिकेट संघ ने नहीं सौंपी है पूरी मतदाता सूची

Updated:
विज्ञापन
झारखंड व बिहार क्रिकेट संघ ने नहीं सौंपी है पूरी मतदाता सूची

दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के लगातार याद दिलाने के बावजूद बीसीसीआइ से मान्यता प्राप्त 12 इकाइयों ने ही अपने मतदान करनेवाले सदस्यों की सूचना दी है, जबकि 15 इकाइयां यह सूची मुहैया कराने में नाकाम रही हैं. जिन 21 इकाइयों (एसोसिएट और एफीलिएट सहित) ने सीओए से संपर्क किया है, उनमें से 10 […]

विज्ञापन

दिल्ली : प्रशासकों की समिति (सीओए) के लगातार याद दिलाने के बावजूद बीसीसीआइ से मान्यता प्राप्त 12 इकाइयों ने ही अपने मतदान करनेवाले सदस्यों की सूचना दी है, जबकि 15 इकाइयां यह सूची मुहैया कराने में नाकाम रही हैं. जिन 21 इकाइयों (एसोसिएट और एफीलिएट सहित) ने सीओए से संपर्क किया है, उनमें से 10 के पास वेबसाइट की कोई जानकारी नहीं है. सचिव अमिताभ चौधरी ने आंशिक जानकारी दी है, लेकिन झारखंड ने मतदाता सूची नहीं दी है

सीओए ने यह जानकारी देने के लिए इकाइयों को आठ अगस्त तक का समय दिया था, लेकिन जिन मुख्य इकाइयों ने कोई जवाब नहीं दिया है, उनमें कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का हरियाणा बीसीसीआइ के पूर्व विवादास्पद अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का तमिलनाडु और अयोग्य घोषित किये गये पूर्व सचिव निरंजन शाह का सौराष्ट्र भी शामिल है. एसोसिएट राज्य बिहार भी खरा नहीं उतरा है.वेबसाइट पर अपडेट करने के लिए 8 अगस्त को बीसीसीआइ को देनी थी जानकारी
गांगुली का सीएबी पूर्वी क्षेत्र में सबसे आगे
पूर्व क्षेत्र से सिर्फ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने अपनी सभी 121 मतदाता इकाइयों की सूची मुहैया करायी है. नेशनल क्रिकेट क्लब, ओड़िशा और त्रिपुरा ने मतदाता सूची वेबसाइट पर नहीं डाली है. पश्विम क्षेत्र से सिर्फ मुंबई ने जानकारी दी है, जबकि गुजरात और बड़ौदा ऐसा करने में नाकाम रहे हैं, जबकि उनसे संपर्क किया गया था. मध्य क्षेत्र से रेलवे, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, विदर्भ ने सूची वेबसाइट पर डाल दी है.
इकाइयां सूची देने में रही हैं नाकाम
15
इकाइयां सूची देने में रही हैं नाकाम
21
इकाइयों ने सीओए से किया है संपर्क
10
इकाइयों के पास अपनी वेबसाइट नहीं
एसोसिएट सदस्यों में सिक्किम ने सौंपी सूची, बिहार ने नहीं
एसोसिएट सदस्यों में केवल मणिपुर ने सूची सौंपी है, जबकि सिक्किम और बिहार क्रिकेट संघ ने अब तक ऐसा नहीं किया है. एफिलिएट सदस्यों में मेघालय ओर नगालैंड ने वेबसाइट पर सूची डाल दी है.
बीसीसीआइ कोषाध्यक्ष ने नहीं दी जाानकारी
बीसीसीआइ कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी का हरियाणा क्रिकेट संघ, बीसीसीआइ के पूर्व विवादास्पद अध्यक्ष एन श्रीनिवासन का तमिलनाडु क्रिकेट संघ और अयोग्य घोषित किये गये पूर्व सचिव निरंजन शाह का सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने भी जानकारी नहीं दी है.
बीसीसीआइ के शीर्ष अधिकारी नाराज, राज्य संघों से पूछा कितना दिन लगता है वेबसाइट बनाने में ?
राज्य संघों की ओर से वेबसाइट नहीं बनाने से बीसीसीआइ के शीर्ष अधिकारी नाराज है. उनका कहना है कि तकनीकी के इस युग में एक वेबसाइट बनाने में 24 घंटें से एक सप्ताह तक का समय लगता है, लेकिन संघों के बाद शायद इसका कोई महत्व नहीं है. सीओए ने कई बार संवाद करते हुए इकाइयों को अपनी वेबसाइट पर सारी जानकारी मुहैया कराने को कहा, जिसमें मतदाता सूची भी शामिल हो.
इन संघों ने नहीं दी है जानकारी
अरुणाचल क्रिकेट संघ, असम क्रिकेट संघ, छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ, गोवा क्रिकेट संघ, हरियाणा क्रिकेट संघ, भारतीय विश्वविद्यालय संघ, कर्नाटक क्रिकेट संघ, महाराष्ट्र क्रिकेट संघ, पंजाब क्रिकेट संघ, सौराष्ट्र क्रिकेट संघ, सेना खेल नियंत्रण बोर्ड, तमिलनाडु क्रिकेट संघ और त्रिपुरा क्रिकेट संघ उन सूची में शामिल हैं, जिन्होंने जानकारी नहीं दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola