भारत में अपनी एकार्ड, सीआर-वी और सिविक मॉडल की 11,381 कारें वापस मंगाएगी होंडा

Updated:
विज्ञापन
भारत में अपनी एकार्ड, सीआर-वी और सिविक मॉडल की 11,381 कारें वापस मंगाएगी होंडा

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया भारत में अपनी 11,381 कारें खरीदारों से वापस मंगवा रही है ताकि उन्हें कुछ खास किस्म की कमी ठीक करने के बाद पुन: वापस किया जा सके. इन कारों में 2003 और 2007 के बीच बनी एकार्ड, सीआर-वी तथा सिविक शामिल हैं. कंपनी इन गाडियों में यात्री व चालक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया भारत में अपनी 11,381 कारें खरीदारों से वापस मंगवा रही है ताकि उन्हें कुछ खास किस्म की कमी ठीक करने के बाद पुन: वापस किया जा सके. इन कारों में 2003 और 2007 के बीच बनी एकार्ड, सीआर-वी तथा सिविक शामिल हैं.

कंपनी इन गाडियों में यात्री व चालक तरफ के एयरबैग में एक खराब कलपुर्जे को बदलेगी. कंपनी के बयान में कहा गया है कि होंडा के वैश्विक अभियान के तहत यह कदम उठाया जा रहा है. इसके तहत 10805 एकार्ड, 575 सीआर-वी तथा एक सिविक सेडान शामिल है.
कंपनी का कहना है कि देश भर में उसकी डीलरशिप पर इस कलपुर्जे को चरणबद्ध तरीके से नि:शुल्क बदला जाएगा. कंपनी ने जुलाई 2014 में 1338 एकार्ड व सीआरवी गाडियां बाजार से वापस बुलाई थीं ताकि उनके एयरबैग के एक पुर्जे को बदला जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola