चंदा कोचर ने आइसीआइसीआइ ग्रुप में इस पद पर नियुक्ति के लिए किया आवेदन

नयी दिल्ली: आइसीआइसीआइ बैंक की सीइओ चंदा कोचर ने समूह की कंपनी आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए अपने नाम की फिर से पेशकश की है. कोचर इस समय अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं. उनके खिलाफ आरोपों की जांच चल रही है. आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल में कोचर का कार्यकाल समाप्त […]
नयी दिल्ली: आइसीआइसीआइ बैंक की सीइओ चंदा कोचर ने समूह की कंपनी आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए अपने नाम की फिर से पेशकश की है. कोचर इस समय अनिश्चितकालीन अवकाश पर हैं. उनके खिलाफ आरोपों की जांच चल रही है. आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल में कोचर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज की वार्षिक आम बैठक 30 अगस्त को होनी है.
कंपनी के संविधान के मुताबिक आगामी वार्षिक आम बैठक में वह बारी के मुताबिक सेवानिवृत होंगी और फिर से नियुक्ति की पात्र होंगी. आइसीआइसीआइ सिक्योरिटीज की 2017- 18 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि चंदा कोचर ने निदेशक मंडल में फिर से नियुक्ति केलिए खुद को पेश किया है. वह आइसीआइसीआइ बैंक की इस अनुषंगी कंपनी की चेयरपर्सन हैं. कोचर पर आइसीआइसीआइ बैंक की एमडी एवं सीइओ रहतेहुए कुछ कंपनियों को एक दूसरे को लाभ पहुंचातेहुए कर्ज देने का आरोप है. इन आरोपों की एक समिति द्वारा जांच की जा रही है. जांच पूरी होने तक कोचर अवकाश पर रहेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










