एसबीआइ ने पेश किया रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड

मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक एसबीआइ ने नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) के साथ मिलकर रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड आज पेश किया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के साथ हमारे ग्राहक भी विकसित हुए और उनका जीने का ढंग […]
मुंबई : देश के सबसे बडे बैंक एसबीआइ ने नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआइ) के साथ मिलकर रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड आज पेश किया. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की चेयरमैन अरुंधती भट्टाचार्य ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि के साथ हमारे ग्राहक भी विकसित हुए और उनका जीने का ढंग तथा आकांक्षाएं वैश्विक समकक्षों के अनुरुप है.
यह हमारे मौजूदा डेबिट कार्ड पोर्टफोलियो के समरुप है.’ इस बारे में एनपीसीआई के प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ए पी होता ने कहा, ‘रुपे कार्ड ग्राहकों की सुविधा के लिये विशेष विशेषताओं से लैस है. इसे सभी भुगतान चैनलों एटीएम, पीओएस तथा इ-कामर्स पर उपयोग किया जा सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










