UPI से अब गलती से भी गलत खाते में नहीं ट्रांसफर होगा पैसा, जानिए कैसे

Updated:
विज्ञापन

new upi rules

New UPI Rules: कई बार हड़बड़ी में या अनजाने में लोग गलती से दूसरे UPI आईडी में पेमेंट कर देते हैं. ऐसे में उन्हें अपने पैसे वापस लेने में परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि, इसे लेकर NPCI ने नया नियम जारी कर दिया है.

विज्ञापन

New UPI Rules: आज के समय में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ गया है. हर कोई कैश की जगह अब गूगल पे और फोन पे से पेमेंट करना ज्यादा आसान समझ रहे हैं. UPI ऐप्स के जरिए रोजाना करोड़ों के ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. क्योंकि, इनका इस्तेमाल करना भी आसान है और कम ही समय में दूसरे के बैंक अकाउंट में पैसे पहुंच भी जाते हैं. साथ ही UPI ऐप्स के कारण अब लोगों को बैंक में लंबी-लंबी लाइन नहीं लगनी पड़ती है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि अनजाने में या हड़बड़ी में गलत खातों में पैसे चल जाते हैं. जिस वजह से पैसे भेजने वाले को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेकिन अब UPI यूजर्स को इस परेशानी को नहीं झेलना पड़ेगा. क्योंकि, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से जुड़ा एक नया नियम लागू कर दिया है. जिससे UPI यूजर्स को काफी राहत मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: JIO Fiber हुआ JIO Home, मिलेगी 1Gbps तक की हाई स्पीड, इन्हें मिलेगा Free सर्विस

क्या है नियम

एनपीसीआई ने UPI से जुड़ा एक नया नियम लागू किया है. इस नियम के तहत अब UPI यूजर्स के पैसे अब गलत खाते में नहीं जाएंगे. क्योंकि, इस नए नियम के तहत अब UPI से कोई भी ट्रांजैक्शन करने पर सामने वाले यूजर का नाम वही दिखाएगा जो उसके बैंकिंग सिस्टम में दर्ज होगा. यानी कि पेमेंट करने के दौरान सामने वाले का नाम आपको उसके बैंक में दिए गए नाम से ही दिखाएगा न की आपने जिस नाम से सेव किया है. दरअसल, कई बार अलग नाम होने के कारण कंफ्यूजन हो जाती है और गलत खाते में पैसे चल जाते हैं. जो अब नहीं होगा. वहीं, NPCI इस नए नियम को सभी UPI ऐप्स के लिए 30 जून 2025 स��� लागू करने वाली है.
लागू करने वाली है.

गलत खाते में UPI से पैसे चले जाएं तो यहां करें शिकायत

कई बार ऐसा होता है कि गलती से या हड़बड़ी में हम किसी दूसरे के अकाउंट में पैसे भेज देते हैं. ऐसे में अगर आप से यह गलती होती है तो आप सामने वाले से संपर्क कर भेजे गए पैसे के बारे में बता दें. अगर इसके बावजूद वह पैसे देने को तैयार न हो तो आप इसकी शिकायत बैंक से कर सकते हैं. इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001201740 पर भी कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही NPCI के आधिकारिक पोर्टल पर भी जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत दर्ज कराने के बाद आपके अकाउंट में 24 से 48 घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘भार्गवास्त्र’: परशुराम के नाम पर बना भारत का घातक ड्रोन किलर, पाकिस्तान और चीन की नींद उड़ी

यह भी पढ़ें: Jio का बिना डेटा वाला प्लान में मिलेगा 336 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा, कीमत मात्र इतनी

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola