38 पत्नियों और 89 बच्चे के पिता जिओना चाना का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का आज मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में निधन हो गया. वे अपने पीछे 38 पत्नियां, 89 बच्चे और 33 पोते-पोतियां और कई परपोते पोतियां छोड़ गये हैं. उनके निधन की सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट कर दी.
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का आज मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में निधन हो गया. वे अपने पीछे 38 पत्नियां, 89 बच्चे और 33 पोते-पोतियां और कई परपोते पोतियां छोड़ गये हैं. उनके निधन की सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने ट्वीट कर दी.
जोरामथांगा ने ट्वीट किया, जिओना चाना के निधन से दुखी हूं. उनके परिवार के कारण बकटावंग तलंगनुम गांव प्रदेश में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र था. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. जिओना चाना 76 वर्ष के थे.
With heavy heart, #Mizoram bid farewell to Mr. Zion-a (76), believed to head the world's largest family, with 38 wives and 89 children.
Mizoram and his village at Baktawng Tlangnuam has become a major tourist attraction in the state because of the family.
Rest in Peace Sir! pic.twitter.com/V1cHmRAOkr— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) June 13, 2021
जिओना का गांव मध्य सेरछिप जिले में स्थित है जो मिज़ोरम की राजधानी आइज़ॉल से 100 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. जिओना चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था. उन्होंने 17 साल की उम्र में पहली शादी की थी उनकी पत्नी ज़थियांगी उनसे उम्र में तीन साल बड़ी थी. उनके परिवार में 200 से अधिक लोग थे.
जिओना चाना के परिवार की महिलाएं खेत में काम करती थीं और वे एक साथ खुश थीं. चाना की पत्नियां सुबह से परिवालों के लिए खाना बनाती थीं और उन्हें अपने पति से कोई शिकायत भी नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




