मोहन यादव को ही क्यों चुना गया मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री? जानें

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी ने एक बार फिर से चौंकाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता और लगातार तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया. मोहन यादव को ही क्यों चुना गया मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री जानें यहां

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नए चेहरे को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया है. जी हां…बीजेपी विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सोमवार को मुहर लगाई गई. प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव अपना नाम आने के बाद मीडिया के समक्ष आए और कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा. बीजेपी ने एक बार फिर से चौंकाते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता और लगातार तीसरी बार विधायक बने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया. बीजेपी विधायक दल ने यादव (58) को अपना नेता चुना. इधर नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के तुरंत बाद शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. बीजेपी के इस चौकाने वाले फैसले के बाद हर किसी के मन में एक सवाल जरूर उठ रहा है कि आखिर मोहन यादव को ही एमपी का नया सीएम क्यों चुना गया? वीडियो में देखें इस सवाल का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola