Terror Attack : कौन है आतंकी साजिद जट्ट जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को दे रहा है अंजाम ?

Updated:
विज्ञापन
Terror Attack : कौन है आतंकी साजिद जट्ट जो जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को दे रहा है अंजाम ?

Terror Attack in Jammu Kashmir : पाकिस्तान के पंजाब में कसूर का रहने वाला साजिद जट्ट जम्मू-कश्मीर में लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर है जो यहां आतंकी हमले को अंजाम देने का काम कर रहा है. जानें हमले को लेकर क्या है ताजा अपडेट

विज्ञापन

Terror Attack in Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के एलओसी से सटे राजौरी जिले में कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आतंकी विस्फोट में सेना के विशेष बल के पांच जवान शहीद हो गये जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. हमले में मेजर रैंक का एक अधिकारी भी घायल हुआ है जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. इस हमले को लेकर शक की सुई Kotli (Occupied Kashmir) पर है यहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन यहां से आतंकी गतिविधियों को हैंडल करता है.

स्थानीय लोगों की मदद से आतंकी सक्रिय

जम्मू और कश्मीर और साउथ ब्लॉक से उपलब्ध जानकारी के आधार पर हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर दी है. खबरों की मानें स्थानीय लोगों की मदद से हमले को अंजाम दिया गया होगा. रजौरी और पुंछ में आतंकियों के दो ग्रुप हो सकते हैं जो स्थानीय लोगों की मदद से सक्रिय हैं. ऐसा समझा जाता है कि दो-तीन पाकिस्तानी और तीन स्थानीय आतंकवादियों का एक ग्रुप 20 अप्रैल को भाटा-धुरियान इलाके में सेना के एक वाहन पर हुए हमले में शामिल था, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गये थे. जबकि सेना की ओर से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन आतंकवादियों को भी क्षति पहुंची है.

ये आतंकी सुरक्षाबलों के निशाने पर

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो कंडी जंगल में आतंकी हमले को सीमा पार से अंजाम दिया गया है. कोटली इलाके से इस अंतकी गतिविधि को अंजाम दिया गया है. इस हमले के पीछे लश्कर कमांडर हबीबुल्ला मलिक उर्फ साजिद जट्ट उर्फ साजिद लंगड़ा के साथ जम्मू क्षेत्र के महोरे रियासी का रहने वाला रेयाज अहमद उर्फ कासिम शामिल है. इस हमले में रफीक नाई उर्फ सुल्तान का भी रोल हैं जो अभी पाकिस्तान में रह रहा है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर: बारामूला में सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी
कौन है आतंकी साजिद जट्ट

पाकिस्तान के पंजाब में कसूर का रहने वाला साजिद जट्ट जम्मू-कश्मीर में लश्कर का ऑपरेशनल कमांडर है जो यहां आतंकी हमले को अंजाम देने का काम कर रहा है. यही नहीं वह दक्षिण कश्मीर में भर्ती, हथियार, तस्करी और आतंकी गतिविधि के लिए पैसों का इंतजाम जैसे कामों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उसने एक कश्मीरी से शादी की है. जट कश्मीर में आतंकवादी कैडर के लिए जम्मू क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद गिराने में भी शामिल है. वह भारतीय सुरक्षा बलों पर राजौरी में किये गये हमले का मेन सस्पेक्ट है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola