कौन हैं रो खन्ना जिन्होंने राहुल गांधी के समर्थन में किया ट्वीट ? भड़के सोशल मीडिया यूजर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 26 Mar 2023 9:31 AM

विज्ञापन

who is ro khanna : रो खन्ना अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर अमेरिकी संसद के कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं. जानें राहुल गांधी को लेकर क्या किया ट्वीट

विज्ञापन

भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना की चर्चा लोग जोरों से कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है. दरअसल उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया जाना गांधीवादी विचारधारा के साथ ‘गहरा विश्वासघात’ है. उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है और वे रो खन्ना को निशाना बना रहे हैं.

रो खन्ना ने क्या किया ट्वीट

भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले को लेकर अपने विचार ट्विटर पर व्यक्त किये. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना गांधीवादी दर्शन और भारत के गहरे मूल्यों के साथ गहरा विश्वासघात है. यह वह नहीं है, जिसके लिए मेरे दादाजी ने अपनी जिंदगी के कई साल जेल में कुर्बान कर दिये थे. रो खन्ना ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारतीय लोकतंत्र के हित के लिए आपके पास इस फैसले को पलटने की शक्ति है.

कौन हैं रो खन्ना

आपको बता दें कि रो खन्ना अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर अमेरिकी संसद के कॉकस के सह-अध्यक्ष हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राहुल गांधी के मामले को लेकर हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. इधर अमेरिका में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने राहुल गांधी की अयोग्यता को भारत में लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन करार दिया.

Also Read: MP News : ‘राहुल गांधी को मुंह पर ताला लगाना चाहिए’, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज
सोशल मीडिया पर आ रही है प्रतिक्रिया

भारतीय मूल के प्रभावशाली अमेरिकी सांसद रो खन्ना के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा प्रतीत होता है कि रो खन्ना भूल चुके हैं कि अमरनाथ विद्यालानकर (उनके दादा) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे और इंदिरा गांधी सरकार ने जब देश में इमरजेंसी लगाने का काम किया था, उस वक्त वह सरकार का हिस्सा थे. उन्होंने इमरजेंसी के दौरान की गईं ज्यादतियों का विरोध नहीं किया था.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola