Gurdeep Kaur Chawla: पीएम मोदी के साथ साए की तरह साथ रहने वाली महिला कौन है? क्या है रिश्ता

PM MODI WITH Gurdeep Kaur Chawla
Gurdeep Kaur Chawla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी विदेश दौरे पर होते हैं, तो उनके साथ एक महिला हमेशा साए की तरह उनके साथ नजर आती है. क्या कभी आपने उस महिला के बारे में जानने की कोशिश की है. अगर नहीं तो हम आपको उस महिला के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं, कौन है और प्रधानमंत्री मोदी के साथ क्या रिश्ता है.
Gurdeep Kaur Chawla: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर विदेश दौरे पर जाते रहते हैं, ताकी हमारे देश की विदेश नीति मजबूत बनी रहे. इस दौरान उनके साथ एक पूरी डेलिगेशन साथ चलती है. उसमें आपने गौर किया होगा, प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक महिला हमेशा साथ नजर आती है. पीएम मोदी जब भी विदेश दौरे पर द्विपक्षीय वार्ता करते हैं, तो वो महिला ठीक उनके पीछे बैठी नजर आती है. दरअसल उस महिला का नाम डॉ गुरदीप कौर चावला है और वो पेशे से एक अनुवादक हैं. उनकी भूमिका काफी अहम होता है. क्योंकि पीएम मोदी विदेश दौरे पर अकसर हिंदी में अपनी बात रखते हैं, वैसे में डॉ गुरदीप कौर पीएम की बातों को दूसरे राष्ट्र प्रमुख और उनकी बातों को पीएम मोदी तक पहुंचाती हैं. गुरदीप कौर को कई भाषाओं का ज्ञान है.

कितनी पढ़ी हैं डॉ गुरदीप कौर चावला
डॉ गुरदीप कौर चावला इंडियन लैंग्वेजेज सर्विसेज एलएलसी की संस्थापक-निदेशक हैं. 1990 में उन्होंने संसद भवन में अनुवादक के पोस्ट पर पहली नौकरी की थी. लेकिन बाद में नौकरी छोड़कर अमेरिका शिफ्ट कर गईं. गुरदीप कौर चावला सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली से अंग्रेजी साहित्य में बीए (ऑनर्स) और एमए की डिग्री प्राप्त की हैं. इसके अलावा राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री और पीएचडी की डिग्री भी प्राप्त की हैं.

7 प्रधानमंत्री की अनुवादक रह चुकी हैं डॉ चावला
डॉ गुरदीप कौर चावला 7 भारतीय प्रधानमंत्रियों के लिए अनुवादक का काम कर चुकी हैं. जिनमें वीपी सिंह, चंद्रशेखर, नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी, आईके गुजराल, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. 2010 में डॉ चावला तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ इंटरप्रिटेटर बनकर भारत आई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










