Weather Forecast: अगले दो दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, दिल्ली को करना होगा अभी और इंतजार
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2020 6:54 PM
दक्षिण पश्चिम मानसून ने गोवा के बाद शुक्रवार देर रात दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक दे दी. आईएमडी के महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों में इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद है. अगले 24 घंटे के अंदर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. अगले 24 घंटों में कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
दक्षिण पश्चिम मानसून ने गोवा के बाद शुक्रवार देर रात दक्षिण एवं तटीय महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में दस्तक दे दी. आईएमडी के महानिदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों में इसके और आगे बढ़ने की उम्मीद है. अगले 24 घंटे के अंदर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, केरल, तटीय कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की उम्मीद है. इसके अलावा कोंकण और गोवा में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
Monsoon is moving perfectly&has covered most parts of Karnataka&Maharashtra. It'll cover remaining parts of Odisha,&in next 48 hrs conditions are further favourable for it to enter more parts of Chhattisgarh, south Gujarat, south MP & Bihar: Anand Sharma, Dy Director General, IMD pic.twitter.com/Cv5m0FK9BV
— ANI (@ANI) June 12, 2020
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक और पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर के मौसम का मिजाज बदलेगा, जिसके कारण बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, पर फिलहाल दिल्ली में मानसून पहुंचने में वक्त है. इससे पहले मानसून की मध्यप्रदेश और फिर यूपी पहुंचने की संभावना है. विभाग ने आज बताया कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 48 घंटे के भीतर बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में मानसून बिहार तक भी पहुंच सकता है. भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने शनिवार-रविवार के लिए मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में गहरा होता लो प्रेशर एरिया और पश्चिमी विक्षोभ पर नजर रखना जरूरी है. फिलहाल अगले 48 घंटों में बिहार में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं.
मौसम विभाग के अनुसार हरनई (तटीय रत्नागिरि जिले में), सोलापुर (दक्षिण महाराष्ट्र में), रामागुंडम (तेलंगाना) और जगदलपुर (छत्तीसगढ़) में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों में इसके आगे बढ़ने संभावना हैं. भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है.
झारखंड में शुरू हो चुकी है बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. राज्य के उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी जिलों 48 घंटे में मानसून की बारिश शुरू हो जाने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि पश्चिमी मध्य व उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के सीमावर्ती क्षेत्रों में बना निम्न दाब क्षेत्र प्रबावी हो चुका है. इस सिस्टम के कारण उत्तरी आंध्र प्रदेश व दक्षिमी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में मानसून ऑनसेट हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










